मिशन मोदी सेमिनार में लिया गया योगी को 2022 में दोबारा सीएम बनाने का संकल्प

बस्ती प्रदेश मे दोबारा योगी को  सीएम  बनाने व बीजेपी की सरकार 2022 में भी पुनः  लाने के लिए मिशन के कार्यकर्ताओं को जगह जगह प्रशिक्षित किया जा रहा है इसी कड़ी में रविवार 1 मार्च 2020 को बस्ती शहर के बादशाह टॉवर स्थित कान्फ्रेंस हाल में सेमिनार का आयोजन किया गया इसमें प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय कमेटी के पदाधिकारी भी शामिल हुए कार्यकर्ताओं को मिशन मोदी के उद्देश्यों से न केवल रूबरू कराया गया बल्कि उन्हें मिशन के उद्देश्यों को सफल बनाने के लिए अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया  राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ0 मिथिलेश पांडेय,  भोले प्रसाद त्रिपाठी  ने  कार्यकर्ताओं को  देश विरोधी गतिविधियों से  आगाह किया और राष्ट्रवाद  की अलख जगाने के लिए देशभर में  बिना थके ,बिना रुके, लगातार  राष्ट्र सेवा का व्रत लेकर महान काम कर रहे हैं मिशन मोदी अगेन पीएम के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष राम गोपाल काका  के संकल्पों की  जानकारी दी  और राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री काका के  द्वारा लिए गए संकल्पों को  पूरा करने का इस सेमिनार में  व्रत लिया गया फिर एक बार जिले के समस्त पोलिंग बूथों से संबंधित मतदाताओं को मिशन से जोड़कर विधानसभा चुनाव 2022 में  योगी को भारी बहुमत से मुख्यमंत्री बनाने  की शपथ ली। इस सेमिनार में मिशन मोदी के प्रदेश प्रवक्ता स्कन्द कुमार शुक्ल, गोरक्ष प्रांत महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती निरूपा सिंह, प्रांत महामंत्री विजय बहादुर सिंह, रब्बे आलम ,मोहम्मद इस्लाम अंसारी तथा जिला अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप पांडेय महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष डॉक्टर हरशरण कौर ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए संस्था के हित में काम करने की उम्मीद जताई।


और नया पुराने