होली का पर्व भाई चारे और आपसी एकता का संदेश देता है- उदयनरायन सिंह
संवदेनशील अंगो को छोड़कर ही रंग लगायें, और सूखे रंगों का प्रयोग करें -डायरेक्टर राम प्रताप सिंह
बस्ती। मेहदावल रोड स्थित उदयनगर हड़िया में श्रीनेत ग्लोबल स्कूल में होली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। डायरेक्टर राम प्रताप सिंह ने बच्चों को गुलाल लगाया और नुकसानदेह रंगों से दूर रहने की सलाह दी। यह भी कहा कि संवदेनशील अंगो को छोड़कर ही रंग लगायें, और सूखे रंगों का प्रयोग करें। इस दौरान बच्चों ने विविध कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। उन्होने छात्र छात्राओं तथा स्टाफ को होली की शुभकामनायें दीं। संस्थापक उदयनरायन सिंह ने कहा होली का पर्व भाई चारे और आपसी एकता का संदेश देता है। िलजुलकर मनाने से इसकी सार्थकता सिद्ध होती है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अजय पाठक, मदनगोपाल पाठक, सत्येन्द्र पाण्डेय, बांकेलाल, सुरेन्द्र शुक्ला, अमृता, सलोनी पाण्डेय, नेहा शुक्ला, महेन्द्र शुक्ला, दिलीप त्रिपाठी, सुषमा अग्रवाल, शिखा सिंह, सगुफ्ता, गौरव शर्मा सहित सभी स्टाफ मौजूद रहे।