डीएम ने व्यायाम शिक्षिका सोनिया को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

संत कबीर नगर। उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन के क्रम में मिशन शक्ति फेज 3 के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभागार मे जिलाधिकारी श्रीमती दिव्या मित्तल की अध्यक्षता में  कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें महिला सशक्तिकरण के संबंध में सराहनीय कार्य करने वाली जनपद की महिलाओं को सम्मानित किया गया तथा मुख्यमंत्री  के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण भी दिखाया गया।
जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने सम्बोधन में कहा कि जब तक हमारे समाज में महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता नही फैलेगा तब तक देश का विकास सम्भव नही है। उन्हांेने उपस्थित सभी महिलाओं से अह्वान किया कि महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं के लिए हो रहें अपराधों के संबंध में जनजागरूकता से ही एक बेहतर समाज का निर्माण हो सकता है। इसके लिए सभी महिलाओं को बढ़-चढ़कर समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर मिशन सशक्तिकरण के तहत समाज में महिलाओं को अग्रसर /बढ़ावा देने के लिए कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद की व्यायाम शिक्षिका सोनिया मैडम को प्रशस्ति पत्र देकर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने सम्मानित किया।
कार्यक्रम में मेहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल, पुलिस अधीक्षक डा0 कौस्तुभ, मुख्य विकास अधिकारी अतुल मिश्र, जिला प्रोबेशन अधिकारी श्वेता त्रिपाठी, जिला विकलांग अधिकारी प्रियंका यादव सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।  
और नया पुराने