महिलाएं अपने अधिकार व सुरक्षा के लिए जागरूक हों- शिक्षिक सोनिया

(जितेन्द्र पाठक) संतकबीरनगर। राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर उत्तर प्रदेश की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने कहा कि इस बार मिशन शक्ति को रक्षा उत्सव कार्यक्रम के तहत मनाया गया। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, व स्वावलंबन के लिए लोगों को जागरूक किया गया। कहा कि जब तक नारी के प्रति बढ़ती हिंसा अत्याचार उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक होना पड़ेगा।
शिक्षिक सोनिया ने कहा कि नारी की शिक्षा सुरक्षा एवं इन्हें स्वालंबन बनाने के लिए सरकार की ओर से तमाम प्रकार के कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। अगर किसी के साथ कोई घटना होती है तो उसे खामोश नहीं रहना चाहिए बल्कि अपने स्वजन को इसकी जानकारी देते हुए पुलिस की मदद लेनी चाहिए। सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान स्वालंबन के लिए लगातार महिलाओं एवं बच्चियों को जागरूक कर रही है।
इस मौके पर सदर थाना कोतवाली खलीलाबाद संतकबीर नगर की सब इंस्पेक्टर प्रतिमा सिंह ने कहा कि शोषण, छेड़छाड़, अत्याचार जैसी कहीं घटना होती है तो तुरंत हेल्पलाइन की सहायता लेनी चाहिए। सरकार की ओर से 112, 1090, 102, 191, 1076 जैसे हेल्पलाइन नंबर दिए गए हैं। इसमें सूचना देने वालों के नाम को भी गोपनीय रखा जाता है। अगर आप कहीं छोटी घटना घटित होती है तो उस पर चुप होने का मतलब है अपराध को बढ़ावा देना है। एक बार अपराध करने वाले सजा पा जाए तो दूसरे किसी प्रकार की घटना को अंजाम देने से डरेंगे। महिला संबंधित अपराधों की रोकथाम  के लिए हर एक थाने में महिला हेल्प डेस्क बना हुआ है। थाने पर पीड़ित महिलाओं के आने पर की जाने वाली कारवाही के बारे में विस्तार से बताया।
अंत में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज खलीलाबाद संतकबीरनगर की व्यायाम शिक्षिका सोनिया ने कहा कि जब तक हम सब महिलाएं अपने अधिकार एवम् सुरक्षा के प्रति खुद ही जागरूक नहीं होगी। तब तक  अत्याचार  होता रहेगा। इस लिए हम सभी को शिक्षित होकर अपने अधिकारों और कर्तव्य को भली भांति समझना होगा। जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करना होगा।

और नया पुराने