शुभम शुक्ला ने लंदन में अपनी प्रतिभा सेे बढ़ाया बस्ती जिले का मान

बस्ती। बस्ती जनपद में प्रतिभाओं की कमी नहीं हैं इनमें से एक है शुभम शुक्ला जो महज 23 वर्ष की आयु में सफलता की ऊंची उड़ान भरी है। लंदन की टॉप इंवेंस्टमेंट (निवेश) बैकिंग फर्म में बतौर इंजीनियर शुभम साइबर करोड़ रुपये के पैकेज पर साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं।
शुभम शहर के इण्डियन पब्लिक स्कूल के छात्र रहे हैं। उनकी प्रतिभा से विद्यालय परिवार सहित पूरा जिला गौरवान्वित है।
बस्ती जिले के बंकाटिया गांव के कांग्रेस नेता राम भवन शुक्ल के पुत्र शुभम शुक्ला 23 वर्ष की उम्र में ही साइबर की दुनिया में ऊंची उड़ान तय की है। वर्तमान में लंदन की एक बड़ी निवेश बैंकिंग फर्म में करोड़ रुपये के पैकेज पर साइबर सिक्योरिटी इंजीनियर के रूप में काम कर रहे हैं। शुभम की पढ़ाई गांव के पास एक सरकारी स्कूल से शुरू हुई। उसके बाद शहर के इंडियन पब्लिक स्कूल में इंटरमीडिएट तक पढ़ाई किया। उन्होंने दिल्ली के एक टियर कॉलेज से इंजीनियरिंग की। इसके बाद उन्होंने गूगल, बिग 4 टॉप कंसल्टिंग फर्म डेलोइट में काम किया। यहां से उड़ान भरी तो लंदन पहुंच गए। जी- 20 आयोजन के तकनीकी व्यवस्था को संचालित करने में उनकी सक्रिय भूमिका रही।
उनका कहना है कि इच्छा शक्ति मजबूत हो तो छोटी जगह पर रहकर भी बड़ा लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। शुभम की सबसे ज्यादा दिलचस्पी अपनी माटी से जुड़े रहने की है। उन्होंने अपने गृह जनपद के आर्थिक रूप से कमजोर छह छात्रों के पढ़ाई की जिम्मेदारी ली है। इसमें से चार नोएडा के केंद्रीय विद्यालय में पढ़ रहे हैं। जिनका पूरा खर्च शुभम वहन करते हैं। उन्होंने बताया कि वह अपने जिले में वृद्धाश्रम खोलने का भी सपना संजोए हैं।

और नया पुराने