बस्ती। बस्ती में प्रतिभाओं की कमी नही है। पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमागजा एवं कम्पोजिट विद्यालय रामपुर के बच्चों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण के लिए चयनित किया गया है। यह बच्चे राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओ में भाग लेंगे। । पूर्व माध्यमिक विद्यालय करमागजा, करियापार राउत की बालिका वर्ग में कुमारी लक्ष्मी, खुशी यादव, अंशिका, अनीता यादव, गरिमा, बालक वर्ग में कौशल, अमर सिंह यादव। कम्पोजिट विद्यालय रामपुर बस्ती-सदर की बालिका वर्ग में प्रतिभा विश्वकर्मा, नाजिया खातून का चयन खो-खो संघ बस्ती के सचिव राम जी सिंह द्वारा 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैम्प में किया गया है।
इन बच्चों को गोरखपुर विश्वविद्यालय के पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं सहायक अध्यापक संतोष कुमार जायसवाल द्वारा प्रशिक्षित किया गया है। जिसमें व्यायाम शिक्षक कम्पोजिट विद्यालय रामपुर बस्ती-सदर शाहनवाज अंसारी का भी योगदान रहा।
खो-खो संघ के सचिव ने बताया कि यह बच्चे राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय एवं आईपीएल बस्ती में भाग लेंगे। इनके चयन पर खण्ड शिक्षाधिकारी बस्ती-सदर विनोद त्रिपाठी, ग्राम प्रधान करियापार राउत अभिषेक प्रेमी, ए0आर0पी0 राम शंकर पाण्डेय, अविनाश शुक्ल, अनिल पाण्डेय, उमा शंकर सहित अनेक लोगों नें विद्यालय परिवार को बधाई दी और बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल