समर्थकों में खुशी की लहर
बस्ती। समाजवादी पार्टी ने महेंद्र नाथ यादव को बस्ती का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। महेंद्र नाथ यादव के जिलाध्यक्ष बनने की खबर सुनते ही समर्थकों में खुशी की लहर छा गयी और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।
महेंद्र नाथ यादव कलवारी थाना क्षेत्र के ग्राम कलावरी मुस्तहकम के निवासी हैं और एक सामान्य परिवार से आते हैं। वे अपने संघर्षों से इस जगह तक पहुंचे। अपने जुझारू तेवारों की वजह से पहचाने जाने वाले महेंद्र यादव का राजनीतिक जीवन छात्र संघ अध्यक्ष से शुरू हुआ। वे किसान डिग्री कालेज के छात्र संघ अध्यक्ष बने। छात्रसंघ चुनाव के बाद जिला पंचायत सदस्य के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज करायी।महेंद्र नाथ यादव अपने मिलनसार व्यक्तित्व की वजह से लोकप्रिय बने रहे। सपा नेतृत्व ने बीते विधान सभा चुनाव में उम्मीदवार बनाया। जिसमें दूसरे नम्बर पर रहकर दमदार उपस्थिति दर्ज करायी थी। सपा नेतृत्व ने एक बार फिर महेंद्र नाथ यादव पर भरोसा जताकर संगठन का दायित्व सौंपा है। उनके अध्यक्ष बनने पर सुमन सिंह, अंकित सिंह राना, राजाराम यादव, अवधेश सोनकर, अरविंद सोनकर, जितेंद्र यादव, प्रशांत यादव के साथ ही बड़ी संख्या में समाजवदी कार्यकर्ताओं ने बधाई दिया है।