बसपा जिलाध्यक्ष जय हिन्द गौतम ने पदाधिकारियों की सूची किया

बस्ती। बहुजन समाज पार्टी जिलाध्यक्ष जय हिन्द गौतम ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों से विचार विमर्श के बाद विधानसभा अध्यक्ष पदाधिकारियों की सूची जारी किया है।प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से जय हिन्द ने बताया कि बस्ती सदर विधानसभा क्षेत्र में योगेन्द्र कुमार गौतम विधानसभाध्यक्ष, योगेन्द्र चौधरी उपाध्यक्ष, राघवराम महासचिव,  गोविन्द कुमार कोषाध्यक्ष और शन्नी कुमार को बीबीएफ पदाधिकारी घोषित किया गया है। इसी क्रम में हर्रैया विधान सभा क्षेत्र में अतीत गौतम विधानसभाध्यक्ष, कृपाशंकर शुक्ल,  उपाध्यक्ष, कृपाशंकर गौतम महासचिव,  इरफान खान कोषाध्यक्ष और मिट्ठूलाल को बीबीएफ पदाधिकारी होंगे। महादेवा में मनोज कुमार गौड़, विधानसभाध्यक्ष, ओंकारनाथ दूबे उपाध्यक्ष, शम्भूनाथ महासचिव,  रामचेत निराला कोषाध्यक्ष और भजनलाल को बीबीएफ पदाधिकारी बनाया गया। कप्तानगंज में राजेश कुमार गौतम विधानसभाध्यक्ष, सन्तोष चौधरी उपाध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश गौतम महासचिव,  विजय कुमार चौरसिया कोषाध्यक्ष और बीबीएफ अजय कुमार एवं रूधौली में विजय शेखर चक्रवर्ती विधानसभाध्यक्ष, नायब चौधरी उपाध्यक्ष, डा. लाल बहादुर महासचिव,  अब्दुल सलाम खान कोषाध्यक्ष और  रामनेवास गौतम को बीबीएफ पदाधिकारी घोषित किया गया है। पदाधिकारियों की घोषणा पर पार्टी के अनेक नेताओं, पदाधिकारियों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।


बसपा के लिए इमेज नतीजे


और नया पुराने