- राष्ट्रपति से पुरस्कार पाकर बस्ती लौटे अतुल कुमार शुक्ल का सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ किया स्वागत
- 28 वर्षो से किसान सेवा संस्थान निरन्तर संचार, विज्ञान, तकनीक के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहा है- अतुल कुमार
बस्ती । किसान सेवा संस्थान के अध्यक्ष अतुल कुमार शुक्ल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनके योगदान के लिये विज्ञान भवन दिल्ली में राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया। भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी विभाग, राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रोद्योगिकी संचार परिषद ने उन्हे यह पुरस्कार बच्चों में वैज्ञानिक अभिरूचि विकसित करने में योगदान के लिये दिया। राष्ट्रपति से पुरस्कार पाकर बस्ती लौटे अतुल कुमार शुक्ल का अनेक सामाजिक संगठनों, कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। अतुल शुक्ल ने कहा कि पिछले 28 वर्षो से किसान सेवा संस्थान निरन्तर संचार, विज्ञान, तकनीक के क्षेत्र में अपनी भूमिका निभा रहा है। संस्थान के प्रयास को समाज और केन्द्र सरकार ने समझा यह समूचे संस्थान के लिये बड़ी उपलब्धि है। यह सम्मान किसान सेवा संस्थान से जुड़े हर उन सहयोगियों का है जो विकट परिस्थितियों में भी विचलित नहीं हुये। इस पुरस्कार से और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिली है।
अतुल कुमार शुक्ल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों पुरस्कृत किये जाने पर धर्मेन्द्र प्रसाद शुक्ल, उमाशंकर मिश्र, रामजी यादव, अम्बिकेश्वर मणि त्रिपाठी, ब्रम्हानन्द शुक्ल, सच्चिदानन्द श्रीवास्तव, शुभम शुक्ल, पुनीत कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, कृष्णा देवी, शीलम, आलोक शुक्ल, मीरा चौधरी, जया दूबे, धर्मेन्द्र कुमार पाण्डेय, सुधा त्रिपाठी, सर्वेष्ट मिश्र, डा. वीरेन्द्र त्रिपाठी, अजय कुमार पाण्डेय, निर्मला पाण्डेय, मेंहदी हसन, कृष्ण मोहन उपाध्याय, महर्षि श्रीवास्तव, सर्वेश, हरि प्रकाश पाण्डेय, रमेश शर्मा के साथ ही अनेक लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये इसे जनपद के लिये गौरव बताया।