अखिल भारतीय प्रधान संघ ने कॅरोना के ख़िलाफ़ लड़ाई में मदद हेतु बढ़ाया हाथ

-आर्थिक सहयोग के साथ ही वितरण हेतु दिया 10,000 मास्क 

(जितेन्द्र पाठक) संतकबीर नगर। अखिल भारतीय प्रधान संघ ने वैश्विक महामारी कॅरोना के खिलाफ लड़ाई में जिला प्रशासन का सहयोग किया है। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष मानवेन्द्र प्रताप सिंह (अखण्ड सिंह) व जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह के नेतृत्व में सभी प्रधान लोग आज जिलाधिकारी कैम्पस में एकत्र हुए और 10 हज़ार मास्क वितरण हेतु सहयोग किया।

इस संबंध में जिलाध्यक्ष अखण्ड सिंह ने कहा कि  पर प्रधान संघ  हमेशा से ही जिला प्रशासन के सहयोग में साथ खड़ा रहा है , और वर्तमान समय मे तो पूरा विश्व ऐसे ख़तरनाक विमारी से लड़ रहा है ऐसे में हम और हमारे संगठन का नैतिक कर्तव्य है कि हम सहयोग करें।

आपको बताते चले कि मास्क सहयोग के साथ ही प्रधान संघ के 794 ग्राम प्रधान लोगो ने अपना एक माह का मानदेय  जिसकी धनराशि 27 लाख उन्यासी हज़ार रुपये है बतौर सहयोग प्रशासन को सहयोग हेतु दिया है। जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि 794 ग्राम पंचायतों में बने कवारन्टीन सेंटर पर जो भी खर्च हुआ उसे भी स्वयं वहन किया गया।

उक्त कार्यक्रम के दौरान जिलाध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह (अखंड सिंह) जिला उपाध्यक्ष राजीव सिंह,  प्रधान अखिलेश चौधरी, अवधेश चौरसिया, लष्मीकांत, गिरजेश सिंह समेत अखिल भारतीय  प्रधान संघ के तमाम लोग मौजूद थे।

और नया पुराने