लेडी सिंघम डॉ0 शालिनी सिंह ने शहर में चलाया पैदल गस्त अभियान, लोगों को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

 - ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों को जागरूक करते हुए इंस्पेक्टर डॉ0 शालिनी सिंह ने दी हिदायत
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। अपने बेहतर कार्यों के लिए जिले में अपनी अलग पहचान बना चुकी महिला थाने के इंस्पेक्टर डॉ0 शालिनी सिंह किसी परिचय की मोहताज नहीं। लगातार चाहे मिशन शक्ति अभियान हो या फिर बालिका सुरक्षा कार्यक्रम महिला थाने के इंस्पेक्टर लेडी सिंघम डॉक्टर शालिनी सिंह हर कार्यक्रमों में अपनी सहभागिता देते हुए अभियान को तेज करती हुई नजर आती है।
एसपी डॉक्टर कौस्तुभ के निर्देशन में चलाया अभियान के तहत महिला थाने की इंस्पेक्टर  डॉ शालिनी सिंह ने  पूरे शहर में पैदल गस्त अभियान चलाते हुए लोगों को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। अभियान के तहत जहां डॉक्टर शालिनी सिंह ने महिला और बालिकाओं को उनके सुरक्षा के प्रति जागरूक किया वही ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन कर रहे लोगों को जागरूक करते हुए हिदायत दिया। बिना मास्क के घूम रहे लोगों को लेडी सिंघम डॉ0 शालिनी सिंह ने हिदायत देते हुए कोविड-19 के सभी नियमों का पालन करने की जानकारी दी। डॉ0 शालनी सिंह ने बताया कि एसपी डॉक्टर कौस्तुभ  के निर्देशन में लगातार अभियान चलाया जा रहा है और अभियान निरंतर चलता रहेगा जो भी नियमों का पालन नहीं करेगा उसके खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
और नया पुराने