सदर विधायक दयाराम चौधरी ने चौपाल में गिनाई सरकार की उपलब्धियां

चौपाल में वरासत सहित अन्य मामलों का मौके पर ही किया गया निस्तारण
बस्ती। केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार किसानों की आय बढाने, वरासत प्रक्रिया को सहज बनाकर उसका लाभ लोगों तक पहुंचने, गोल्डेन कार्ड के द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा दिलाने सहित अनेक कल्याणकारी योजनाओं का संचालन कर रही है। लोगों को इसका लाभ उठाना चाहिये। यह विचार सोमवार को सदर विधायक दयाराम चौधरी ने हंसराजलाल इण्टर कालेज गनेशपुर के परिसर में आयोजित चौपाल में व्यक्त किया। कहा कि वरासत पूरा करने के लिये अभियान चलाया जा रहा है, लेखपाल से मिलकर इस प्रक्रिया को लोग पूर्ण करा ले जिससे भविष्य के विवादों से बच सके।
चौपाल में उप जिलाधिकारी आशाराम वर्मा ने वरासत प्रक्रिया के सम्बन्ध में जानकारी दिया। जिला कृषि अधिकारी संजेश श्रीवास्तव, एडीओ समाज कल्याण प्रशान्त खरे ने चौपाल में आये लोगों को विस्तार से जानकारी देने के साथ ही मौके पर समस्याओं का समाधान कराया। चौपाल में अनेक लोगांे के वरासत मामलों का मौके पर ही निस्तारण  किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ग्राम प्रधान रहमान, अर्जुन चौधरी, विधायक   प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, रामकेश चौहान, जगदीश चौधरी, राजन पाण्डेय, जगदम्बा चौधरी के साथ ही बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। यह जानकारी विधायक के मीडिया प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने दी है।


और नया पुराने