बस्ती। विकास कार्यों में दिसंबर माह में हुई प्रगति के आधार पर जिले को पूरे प्रदेश में चौथी रैंक प्राप्त हुई है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है। उन्होंने बताया कि नवंबर माह में जिले की रैंक 40वी थी। इसके लिए उन्होंने विकास विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को बधाई दिया है।
उन्होंने बताया कि शासन द्वारा कुल 73 मानक विकास कार्यों के तय किए गए हैं जिसमें से 61 जिले में लागू होते हैं। इसमें से 43 मानक पर जिले को ए श्रेणी प्राप्त हुई है। 06 मानक पर जिले को बी, 01 में सी तथा 11 में डी श्रेणी प्राप्त हुई है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे इसी तरह से विकास कार्यों की गति को बनाए रखें तथा प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त करने का प्रयास करें।

Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल