बस्ती। शासन के निर्देश पर जिले में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के जन्मदिवस को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में अपर जिलाधिकारी अभय कुमार मिश्र द्वारा उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने हेतु शपथ दिलाई गई। उन्होंने शपथ दिलाया कि जाति, संप्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवंशियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने आगे शपथ दिलाया कि हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद, बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझायेंगे।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर आसाराम वर्मा, प्रशासनिक अधिकारी राम कुमार पाल, नाजिर मुज्तबा, रामकुमार, अशोक मिश्रा, शिव शंकर, राघव शुक्ला, जितेंद्र श्रीवास्तव, पतिराम, शिवकुमार उपाध्याय, बृजेश कुमार, अशोक कन्नौजिया, सत्येंद्र पांडे, संतोष सिंह, कन्हैया, छैल बिहारी ओझा आदि उपस्थित रहे।इसी क्रम में विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी डॉ राजेश कुमार प्रजापति ने सभी अधिकारी/ कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाया। इस अवसर पर डीआरडीए के परियोजना निदेशक कमलेश सोनी, प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी मिथिलेश बौद्ध, डॉक्टर अश्वनी तिवारी, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के उपाध्यक्ष रामाधार पाल तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल