संत कबीर नगर। उ0प्र0 शासन व उ0प्र0 पुलिस के द्वारा बालिकाओं एवं महिलाओं को जागरुक किये जाने हेतु चलाये जा रहे महाभियान " मिशन शक्ति" के तहत पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर डॉ0 कौस्तुभ के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के मार्गदर्शन में जनपद में संचालित हो रहे मिशन शक्ति महाभियान कार्यक्रम के तहत उ0 नि0 प्रतिभा सिंह व महिला का0 नंदनी उपाध्याय थाना कोतवाली खलीलाबाद द्वारा गंगादेवी कपिलदेव महाविधालय में मय टीम द्वारा स्कूली छात्राओं महिलाओं को नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन व नारी सुरक्षा के प्रति जागरुक किया गया। उन्हे हेल्पलाइन नम्बरों- वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन-181, आपातकाल सेवा-112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नम्बर-1076, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102, एम्बुलेंस सेवा-108 एवं सभी को जनपद के प्रमुख अधिकारियों के सीयूजी नंबरो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।साथ ही उन्हे साइबर अपराध एवं महिला कानूनों की भी जानकारी दी गई।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल