(जितेन्द्र पाठक) संत कबीर नगर। विधानसभा 313 सदर सीट से भाजपा उम्मीदवार अंकुर राज तिवारी ने खलीलाबाद के दर्जनों गांव का दौरा कर जनसभा को संबोधित किया। खलीलाबाद के कटाई, गरथवलिया, भदांह, सहित दर्जनों गांव का दौरा कर भाजपा की कल्याणकारी व महत्वकांक्षी योजना से लोगों को परिचित कराया। कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का लोगों ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। अंकुर राज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे टिकट दिया है इसके लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार है लेकिन यह चुनाव हम नहीं इस सभा में उपस्थित जनता लड़ रही है। कार्यकर्ताओं के मान सम्मान व क्षेत्र के विकास के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि विधानसभा 313 की सदर सीट से अंकुर राज तिवारी को भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है जिनको आप सभी लोग अपना आशीर्वाद देकर देश में मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ कि सरकार को मजबूती प्रदान करने का काम करें। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश कहा जाता था लेकिन जब से केंद्र में मोदी व प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार बनी है तब से उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश कहा जाने लगा है पूरी तरीके से भ्रष्टाचार खत्म हो गया है उत्तर प्रदेश में गुंडे माफिया या तो जेल की सलाखों के पीछे हैं या प्रदेश छोड़कर पलायन कर चुके हैं। श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की महत्वकांक्षी व कल्याणकारी योजनाओं से जनता लाभान्वित हो रही है. भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने घर-घर शौचालय वह बिना किसी भेदभाव के गरीब के सर पर छत देने का कार्य किया है। पिछली सरकारों में उत्तर प्रदेश में कंपनी निवेश करने में डरती थी क्योंकि पहले की सरकारों में गुंडा और माफिया सत्ता का संचालन करते थे। आज की गवर्नमेंट में उत्तर प्रदेश में कंपनियों ने निवेश कर रोजगार के अवसर प्रदान कर रहीं हैं जिससे प्रदेश खुशहाली के मार्ग पर चल विकास कर रहा है। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल