अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदियत्नाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या को दुनिया की सुन्दरतम नगरी के रूप में स्थापित करने का संकल्प लिया है। अयोध्यावासियों ने भव्यता के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत किया। यह हम सभी को नए भारत की नई अयोध्या का दर्शन करा रहा है। प्रधानमंत्री सबसे अधिक समय तक तथा सबसे अधिक बार अयोध्या आने वाले प्रधानमंत्री बन चुके हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश और जनपद अयोध्या से जुड़ी हुई हजारों करोड़ रुपए की विकास परियोजनाओं के लिए पूरा प्रदेश प्रधानमंत्री का आभार प्रकट कर रहा है। प्रभु श्रीराम त्रेता युग में पुष्पक विमान से अयोध्या आए थे। आज प्रधानमंत्री ने अयोध्यावासियों को अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उपहार प्रदान किया है। जनपद अयोध्या 04-लेन, 06-लेन तथा 08-लेन की बेहतरीन रोड कनेक्टिविटी से जुड़ा है। अयोध्या को रेल मार्ग की भी बेहतरीन कनेक्टिविटी प्राप्त होने जा रही है। प्रधानमंत्री ने प्रभु श्री राम की जन्म भूमि अयोध्या को माता सीता की प्रकटीकरण भूमि सीतामढ़ी से जोड़ने के लिए रेल यात्रा का शुभारम्भ किया है। आज नये रेलवे स्टेशन के साथ-साथ वन्दे भारत और अमृत भारत ट्रेनों का शुभारम्भ किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह वही अयोध्या है, जिसका नाम लेने में लोग संकोच करते थे। प्रधानमंत्री के नेतृत्व तथा मार्गदर्शन में भारतीय विरासत से जुड़े हुए अयोध्या जैसे नगर नई पहचान प्राप्त कर रहे हैं। आज प्रधानमंत्री अयोध्या को विकास, अवसंरचना, कनेक्टिविटी जैसी सुविधाओं से सम्पन्न बना रहे हैं। प्रधानमंत्री ने प्रभु श्रीराम से इस लोक का मिलन कराने वाले त्रिकालदर्शी ऋषि महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम रखा है। यह भारत की परम्परा व विरासत पर गौरव की अनुभूति करने वाला क्षण है। रामायण को लौकिक रूप से हम सभी तक पहुंचाने वाले महर्षि वाल्मीकि जी पहले ऋषि हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 22 जनवरी, 2024 को प्रभु श्रीराम के स्वयं के मंदिर में विराजमान होने के अवसर पर अयोध्या में अतिथि देवो भव का अनुभव देश व दुनिया को कराना है। इसके लिए 22 जनवरी, 2024 को अतिथियों के स्वागत के लिए उत्साह व तत्परता से कार्य करना है।
प्रभु श्रीराम जी की कृपा तथा प्रधानमंत्री के विजन से आज अयोध्या विश्व के केन्द्र में है- अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय रेल मंत्री
इस अवसर पर केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि प्रभु श्रीराम जी की कृपा तथा प्रधानमंत्री के विजन से आज अयोध्या विश्व के केन्द्र में है। अयोध्या में आज विरासत और विकास का अनूठा संगम दिख रहा है। वर्ष 2009 से 2014 के बीच उत्तर प्रदेश के लिए रेल बजट में मात्र 1109 करोड़ रुपये की व्यवस्था थी। आज प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में रेलवे के विकास के लिए 17 हजार करोड़ रुपये दे रहे हैं। इससे प्रदेश के सभी रेलवे प्रोजेक्ट में गति आयी है।
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से कर रहा है प्रगति - ज्योतिरादित्य सिंधिया, विमानन मंत्री
केन्द्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत आर्थिक रूप से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री जी का संकल्प है कि भारत आध्यात्मिक रूप से भी उभरे। प्रधानमंत्री जी की मंशा थी कि अयोध्या हवाई अड्डे का स्वरूप विश्वस्तरीय हो। इसे ध्यान में रखते हुए, यह हवाई अड्डा भगवान श्रीराम की जीवन शैली तथा भारत की कला एवं संस्कृति से प्रेरित है।
इस अवसर पर केन्द्रीय नागर विमानन राज्य मंत्री जनरल (डॉ0) वी0के0 सिंह (सेवा निवृत्त), उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह, विधान परिषद सदस्य भूपेन्द्र सिंह चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री, गृह एवं सूचना संजय प्रसाद तथा शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Tags
उत्तर प्रदेश