प्रधानमंत्री का श्रीराम नगरी अयोध्या में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। लता मंगेशकर चौक पर साधु-संतो ने प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा की और उन्हें आशीर्वाद दिया
प्रधानमंत्री ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण तथा 06 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और 02 अमृत भारत ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
अयोध्या। प्रधानमंत्री अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे तथा 16 कि0मी0 तक रोड शो किया। प्रधानमंत्री का श्रीराम नगरी अयोध्या में अभूतपूर्व स्वागत किया गया। लता मंगेशकर चौक पर साधु-संतो ने प्रधानमंत्री पर पुष्प वर्षा की और उन्हें आशीर्वाद दिया। प्रधानमंत्री ने भी सभी का अभिवादन किया।
प्रधानमंत्री ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण तथा 06 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन और 02 अमृत भारत ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। प्रधानमंत्री ने धर्म पथ, राम पथ, श्रीराम जन्मभूमि पथ आदि का अवलोकन किया और लोगों का अभिवादन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के राजघाट मोहल्ले के लाभार्थियों से भेंट की तथा उनके आवास के बारे में जानकारी प्राप्त की। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी श्रीमती मीरा मांझी के घर भी गये। इसके उपरान्त प्रधानमंत्री पुनः महर्षि वाल्मीकि अन्तरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचे और हवाई अड्डे का लोकार्पण किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जनपद अयोध्या में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक लागत की 45 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी सम्मिलित हुए।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसम्बर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है। आज ही के दिन सन् 1943 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने अण्डमान में झण्डा फहराया था और भारत की आजादी का जयघोष किया था। आजादी के आंदोलन से जुड़े ऐसे पावन दिवस पर आज हम आजादी के अमृत काल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। आज विकसित भारत के निर्माण के अभियान को अयोध्या से नई गति और नई ऊर्जा मिल रही है। आज यहां 15 हजार करोड़ रुपए से अधिक धनराशि के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है। इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़े यह कार्य आधुनिक अयोध्या को देश के नक्शे पर फिर से गौरव के साथ स्थापित करेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है और सही मार्ग दिखाती हैं। आज का भारत पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है। आज भारत अपने तीर्थां को भी संवार रहा है और डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छा रहा है। आज के भारत का विकास अयोध्या में स्पष्ट रूप से दिखाई देता है। आज यहां प्रगति का उत्सव है, कुछ दिन बाद यहां परम्परा का उत्सव होगा। आज यहां विकास की भव्यता दिख रही है, कुछ दिनों बाद यहां विरासत की भव्यता और दिव्यता दिखाई देगी। विरासत और विकास की यह सांझी ताकत भारत को 21वीं सदी में सबसे आगे ले जाएगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि प्राचीन काल में अयोध्या नगरी कैसी थी इसका वर्णन महर्षि वाल्मीकि जी ने विस्तार से किया है। उन्होंने लिखा है कि महान अयोध्या पुरी धन-धान्य से परिपूर्ण, समृद्धि के शिखर पर और आनंद से भरी हुई थी। अयोध्या में विज्ञान और वैराग्य के साथ ही उसका वैभव भी शिखर पर था। अयोध्या नगरी की इस पुरातन पहचान को आधुनिकता से जोड़कर वापस लाना है। आने वाले समय में अयोध्या नगरी अवध क्षेत्र के साथ ही पूरे उत्तर प्रदेश के विकास को दिशा देने वाली है। अयोध्या में श्री राम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत ज्यादा वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार अयोध्या में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य करा रही है। अयोध्या को स्मार्ट बनाया जा रहा है। आज अयोध्या में सड़कों का चौड़ीकरण हो रहा है, नए फुटपाथ, फ्लाई ओवर एवं नए पुल बन रहे हैं। अयोध्या को आसपास के जिलों से जोड़ने के लिए यातायात के साधनों को सुधारा जा रहा है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण के माध्यम से प्रभु श्रीराम के कृतित्व से हमें परिचित कराया। महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर अयोध्या एयरपोर्ट यहां आने वाले हर यात्री को धन्य करेगा। इस एयरपोर्ट की क्षमता प्रतिवर्ष 10 लाख यात्रियों की सेवा करने की है। जब इसके दूसरे चरण का कार्य पूरा हो जाएगा, तो इस एयरपोर्ट पर प्रतिवर्ष 60 लाख यात्री आ-जा सकेंगे। वर्तमान में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की क्षमता 10 से 15 हजार यात्रियों के आने-जाने की है। स्टेशन का पूरा विकास होने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन से हर रोज 60 हजार यात्री आ-जा सकेंगे।उन्होंने कहा कि आज अयोध्या में अनेक पथों तथा मार्गों का लोकार्पण हुआ है। राम पथ ,भक्ति पथ, धर्म पथ और श्री राम जन्म भूमि पथ से आवागमन सुगम होगा। अयोध्या में कार पार्किंग स्थलों का लोकार्पण किया गया है। नए मेडिकल कॉलेज से यहां आरोग्य की सुविधाओं को विस्तार मिलेगा। सरयू जी की निर्मलता बनी रहे, इसके लिए डबल इंजन सरकार पूरी तरह समर्पित है। सरयू जी में गिरने वाले दूषित पानी को रोकने के लिए भी काम शुरू हुआ है। राम की पैड़ी को एक नया स्वरूप दिया गया है। सरयू जी के किनारे नए-नए घाटों का विकास हो रहा है। यहां के सभी प्राचीन कुण्डो का पुनरुद्धार किया जा रहा है। लता मंगेशकर चौक तथा राम कथा स्थल अयोध्या की पहचान बढ़ा रहे हैं। अयोध्या में बनने जा रही नई टाउनशिप यहां के लोगों का जीवन और आसान बनाएगी। विकास के इन कार्यों से अयोध्या में रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी बढ़ेंगे। इससे यहां टैक्सी, रिक्शा, होटल, ढाबे वालों, प्रसाद, फूल तथा पूजा सामग्री बेचने वालों सहित अन्य छोटे-छोटे दुकानदारों की आमदनी बढ़ेगी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि अयोध्या से देश ने आधुनिक रेलवे के निर्माण की ओर एक बड़ा कदम उठाया है। वंदे भारत तथा नमो भारत के बाद देश को अमृत भारत के रूप में नई ट्रेन मिली है। वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेन की त्रिशक्ति भारतीय रेलवे का कायाकल्प करने जा रही है। पहली अमृत भारत ट्रेन अयोध्या से ही गुजरती है। दिल्ली-दरभंगा अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन दिल्ली, उत्तर प्रदेश तथा बिहार के लोगों की यात्रा को आधुनिक बनाएगी। यह आधुनिक अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन विशेष रूप से गरीब परिवारों तथा श्रमिकों को बहुत सहायता प्रदान करेगी।
उन्होंने कहा कि विकास और विरासत को जोड़ने में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बड़ी भूमिका निभा रही है। देश की पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन काशी के लिए चली थी। आज देश के 34 रूट पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन चल रही है। इसी कड़ी में आज अयोध्या को भी वंदे भारत ट्रेन का उपहार मिला है। आज अयोध्या-आनन्द विहार टर्मिनल वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत की गई है। इसके अलावा कटरा-दिल्ली, अमृतसर-दिल्ली, कोयम्बटूर-बेंगलुरु, मेंगलुरु-मडगांव तथा जालना-मुम्बई के बीच वंदे भारत ट्रेन की नई सेवाएं शुरू हुई है। वंदे भारत ट्रेन में गति, आधुनिकता और आत्मनिर्भर भारत का गर्व है। बहुत कम समय में वंदे भारत ट्रेनों से डेढ़ करोड़ से अधिक यात्री सफर कर चुके हैं। युवा पीढ़ी को यह ट्रेन बहुत पसंद आ रही है।
प्रधानमंत्री ने अयोध्या वासियों से स्वच्छ अयोध्या बनाने का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि हमें देश और दुनिया के अनगिनत अतिथियों के स्वागत के लिए तैयार होना है। लाखों की संख्या में लोग यहां आएंगे और यह सिलसिला अनन्त काल तक चलता रहेगा। स्वच्छ अयोध्या यहां के निवासियों की जिम्मेदारी है। इसके लिए हमें मिलकर कदम उठाना है। उन्होंने कहा कि भव्य श्रीराम के मंदिर के निर्माण के दृष्टिगत 22 जनवरी से एक सप्ताह पूर्व से ही, 14 जनवरी मकर संक्रांति के दिन से पूरे देश में सभी छोटे-बड़े तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का बड़ा अभियान चलाया जाना चाहिए। हिंदुस्तान के हर कोने में सफाई का अभियान चलना चाहिए।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज ही अयोध्या नगरी में उन्हें उज्ज्वला गैस कनेक्शन की 10 करोड़वीं लाभार्थी बहन के घर चाय पीने का अवसर मिला है। 01 मई, 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद से उज्ज्वला योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना ने करोड़ों परिवारों, माताओं तथा बहनों का जीवन हमेशा के लिए बदल दिया है। उन्हें लकड़ी के धुएं से मुक्ति दिलाई है। हमारे देश में रसोई गैस कनेक्शन देने का कार्य 60 से 70 वर्ष पूर्व शुरू किया गया था, लेकिन वर्ष 2014 तक मात्र 14 करोड़ गैस कनेक्शन ही दिए गए थे। हमारी सरकार ने एक दशक में ही 18 करोड़ नए गैस कनेक्शन दिए हैं। इनमें से 10 करोड़ गैस कनेक्शन उज्ज्वला योजना के तहत निःशुल्क दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि मोदी की गारण्टी पर पूरे देश को इसलिए भरोसा है क्योंकि मोदी जो गारण्टी देता है, उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देता है। यह अयोध्या नगरी भी इसकी साक्षी है। उन्होंनेने लोगों को आश्वस्त किया कि अयोध्या धाम के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

Tags
उत्तर प्रदेश