भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा द्वारा मतदाता जागरूकता हेतु बैठक आयोजित
भारत विकास परिषद सेवा कार्य करने के लिए समाज की लोक शक्ति को साथ लेकर सतत प्रयत्नशील-कैलाश नाथ दूबे
बस्ती। मतदाता जागरुकता हेतु भारत विकास परिषद वशिष्ठ शाखा द्वारा कंपनी बाग स्थित प्रेस क्लब में बैठक का आयोजन किया गया कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में हर्रैया में नव गठित मनवर शाखा के सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता और स्वामी विवेकानन्द के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारम्भ किया गया। आये हुए अतिथियों के समक्ष भारत विकास परिषद संस्था का उद्देश्य और कार्य योजना को सेवानिवृत्त कर्नल के0 सी0 मिश्र द्वारा प्रस्तुत किया गया। विश्व हिन्दू परिषद प्रांतीय पदाधिकारी नागेंद्र सिंह आपने सम्बोधन में देश मे चल रहें लोकतंत्र के महोत्सव मैं सबकी सहभागिता पर विशेष जोर दिया।
मुख्य वक्ता के रूप में क्षेत्रीय संगठन मंत्री विक्रांत खंडेलवाल द्वारा मत की शक्ति और उसके प्रयोग का निवेदन किया गया, उन्होंने बताया मत ऐसा हो कि मत के बाद पछताना न पड़े हमारी राष्ट्र को लेकर क्या अपेक्षा है और इसे कौन सी विचारधारा पूरी कर सकता है सच्ची और अच्छी समीक्षा करते हुए मताधिकार का प्रयोग करना है।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भारत विकास परिषद् के गोरक्ष प्रान्त के कैलाश नाथ दूबे ने बताया कि समाज मे भारत विकास परिषद की बड़ी प्रतिष्ठा है, जो सेवा कार्य करने के लिय समाज की लोक शक्ति को साथ लेकर सतत प्रयत्नशील रहता है। समग्र देश में चल रहे मतदान के महापर्व मे राष्ट्र के हित मे लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग अवश्य करें।कार्यक्रम का संचालन अनुराग शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अखिलेश दूबे, डॉ0 डी0 के0 गुप्ता,प्रेम शकंर ओझा, प्रमोद तिवारी, पंकज त्रिपाठी, मनवर शाखा के संरक्षक अवधेश त्रिपाठी, मनवर शाखा के अध्यक्ष सुभाष त्रिपाठी,धीरज सरीन, राम चन्द्र शुक्ल, अभिनव पाण्डेय, अंजना श्रीवास्तव,सी0 ए0 अभिषेक मणि त्रिपाठी, अशोक त्रिपाठी,गरुण ध्वज पाण्डेय, दिलीप गुप्ता, सौरभ तुलस्यान, अंकुर यादव, राहुल त्रिपाठी, सुनील सिंह, रत्नेश मिश्र, प्रदीप शुक्ला, आलोक पांडेय उपस्थित रहे
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल