प्यासे को पानी और भूखे को भोजन देना सबसे बड़ा पुण्य का कार्य -सुनीता अग्रहरी

जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट, खाद्य सामग्री वितरण करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं संघ के स्वयंसेवक

(जितेन्द्र पाठक) संतकबीरनगर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता लॉकडाउन शुरू होते ही स्वयं प्रेरणा से सेवा कार्यों में लग गए थे। सैनिटाइजेशन प्रशासनिक मदद और राहगीरों की भूख मिटाने के कार्यों में अब तक आरएसएस कार्यकर्ताओं ने बड़ी भूमिका अदा की है। इसी तरह जरूरतमंदों को भोजन के पैकेट, खाद्य सामग्री वितरण करने में भी स्वयंसेवक पर बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। खलीलाबाद शहर गोला बाजार में महिला मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती सुनीता अग्रहरी ने सैकडों लोगों में राहत सामग्री वितरित की। उन्होंने कहा कि प्यासे को पानी और भूखे को भोजन देना ही सबसे बड़ा पुण्य का कार्य है। हम इंसान को ही भगवान ने सोचने समझने की ताकत दी है। इसलिए हम इंसानों को धर्म, जाति के नाम ना बंट कर एक दूसरे का दुख सूख में साथ निभाना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सदस्यों की ओर से गरीबों को भोजन खिलाकर अच्छा काम किया जा रहा है और आगे भी जो सहयोग होगा सदस्यों को किया जाएगा। कार्यकारिणी सदस्य नित्यानंद ने कहा कि देश इस समय कोरोना के संकट में है और यह मौका सभी को देश सेवा करने का है। उन्होंने ने कहा कि हम सब का यह जिम्मेदारी है कि अपने- अपने क्षेत्र व जनपद में कोरोना वायरस के चलते गरीब, मजदूर, असहाय जिनके सामने खाने-पीने का संकट उत्पन्न हुआ है उन्हें राहत सामग्री पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि मैं जनपद के बीजेपी के कार्यकर्ता इस संकट के घड़ी में गरीबों की मदद व राहत सामग्री पहुंचाने में कोई कोर-कसर नही छोड़ रहे हैं।

और नया पुराने