सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव नें ' युथ आइकॉन' प्रदीप सिंह 'सिसोदिया को राष्ट्रीय आदर्श युवा सम्मान से किया सम्मानित

जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। लखनऊ समाजवादी पार्टी कार्यालय पर लोहिया सभागार में पूरे देश से बड़ी संख्या में युथ आइकॉन और विभिन्न क्षेत्रों के देश की जानी मानी प्रतिभाओं ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर देश की युवा प्रतिभाओं का समाजवादी पार्टी में आना 2022 के लिए शुभ संकेत है और वर्तमान भाजपा सरकार की युवाओं के प्रति उदासीनता को व्यक्त कर रही है। कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों के आये प्रतिभाओं से यह सिद्ध होता है कि देश अब परिवर्तन के मूड में है,समाज का हर वर्ग आज उपेछित और परेशान है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आयोजक प्रदीप सिंह“सिसोदिया“,हेमंत यादव,अनिल यादव को धन्यवाद दिया।
प्रदीप सिंह सिसोदिया ने अपने संबोधन में मगहर महोत्सव का बंद किया जाना और देश की सबसे बड़ी धरोहर युवा शक्ति का उपेक्षित किया जाना तथा देश को उद्योगपतियों के हवाले किये जाने से देश की हालत खराब होने के साथ प्रतिभाओं को उवेक्षित किये जाने की बात कही।,साथ मे ही कहा कि दुनिया की सबसे बड़ी संपदा युवा है जो भारत मे है और बेरोजगार है जिसके लिए मौजूदा सरकार की योजनाएं जिम्मेदार हैं।
और नया पुराने