महिला थाने के इंस्पेक्टर डॉक्टर शालिनी सिंह व शिक्षिका सोनिया के साथ मिशन शक्ति अभियान के तहत राजकीय कन्या विद्यालय में बालिकाओं को किया जागरूक
-पुलिस ने विद्यालय में लगाया पिंक लेटर बॉक्स, बालिकाएं लेटर बॉक्स में डाल सकेंगी शिकायती पत्र
जितेन्द्र पाठक
संतकबीरनगर। बालिकाओं को सशक्त बनाने के लिए जिले की पुलिस लगातार प्रयासरत है । बालिकाओं की शिकायतों को पुलिस तक पहुंचाने के लिए जिले में पिंक लेटर बॉक्स की शुरुआत की गई है। महिला थाने के इंस्पेक्टर डॉक्टर शालिनी सिंह राजकीय कन्या बालिका विद्यालय खलीलाबाद में पहुंचकर पिंक लेटर बॉक्स लगाते हुए प्रोजेक्टर के माध्यम से बालिकाओं को जागरूक किया।
आपको बता दें कि लेडी सिंघम के नाम से मशहूर महिला थाने की इंस्पेक्टर डॉक्टर शालिनी सिंह पुलिस अधीक्षक कौस्तुभ कुशल निर्देशन में मिशन शक्ति अभियान चलाकर बालिकाओं को जागरूक कर रही हैं। आज खलीलाबाद के राजकीय बालिका विद्यालय में पिंक लेटर बॉक्स लगाकर स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान के बारे में जागरूक किया गया। पिंक लेटर बॉक्स में बालिकाएं अपना शिकायती पत्र डाल सकेंगे पुलिस गोपनीय तरीके से मामले पर कार्यवाही करेगी। इस अभियान से जहां बालिकाओं के साथ हो रही घटनाओं पर लगाम लगेगा वहीं बालिका आसानी से अपनी शिकायत पुलिस को दर्ज करा सकेंगी।

Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल