एनटीपीसी-टाण्डा में सुरक्षा पर सामूहिक पेप टॉक के साथ मनाया गया नव वर्ष

मुख्य अतिथि ने अधिकारियों/ कर्मचारियों के साथ नव वर्ष केक काटकर सभी को शुभकामनायें दी

अम्बेडकर नगर।  टाण्डा थर्मल पावर स्टेशन में सुरक्षा पर सामुहिक पेप टॉक के साथ नव वर्ष मनाया गया। इस अवसर पर परियोजना के विश्वकर्मा पार्क में मुख्य महाप्रबंधक, बी.सी.  पलेई की उपस्थिति में एनटीपीसी गीत की प्रस्तुति के साथ ही सुरक्षा शपथ दिलाई गई। इसी क्रम में मुख्य अतिथि ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ नव वर्ष केक काटकर सभी को शुभकामनायें दी। समारोह के दौरान परियोजना के महाप्रबन्धक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) नील कुमार शर्मा, महाप्रबंधक (चिकित्सा सेवाएं) डा0 उदयन तिवारी, महाप्रबन्धक (परियोजना) अतुल कुमार गुप्ता, महाप्रबंधक (प्रचालन) अभय मिश्रा ने सभी अपर महाप्रबन्धकगण, विभागाध्यक्षों, युनियन एवं एसोशिएशन के प्रतिनिधिगण तथा कर्मचारी को नव वर्ष की शुभकामना एवं सुरक्षा पर संदेश दिए।
श्री पलेई ने परियोजना की उपलब्धियों पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा वित्तीय वर्ष 2023-24, हमारी परियोजना के लिये चुनौतीपूर्ण एवं अनेकों उपलब्धियों का वर्ष रहा है। हम सभी को वर्ष 2024 में भी इसी वचनबद्धता एवं दृढ़संकल्प के साथ कार्य करना होगा। जिसके लिये हमें अपने कार्य पद्धति को और बेहतर बनाने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होनें कहा कि एनटीपीसी टांडा में सुरक्षा सर्वोपरि है इसलिए परियोजना लगातार सुरक्षा जागरूकता सत्र और सुरक्षा पर सामूहिक पेप टॉक का आयोजन करती रहती है। प्लांट परिसर में सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग अनिवार्य है एवं सभी कर्मचारियों से लापरवाही न बरतने की उम्मीद की जाती है।
कार्यक्रम के अंत में अपर महाप्रबंधक (सुरक्षा) रंजीत मंडल ने सभी को धन्यवाद् ज्ञापित किया।  इसके पूर्व परियोजना के सप्तरंग एवं नवरंग क्लब में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में टाण्डा आवासीय परिसर के कर्मचारी एवं उनके परिवारिक सदस्य मौजूद रहे।
और नया पुराने