पालिका का उद्देश्य -शहर को ग्रीन बस्ती, क्लीन बस्ती बनाया जाए- रूपम मिश्रा
कूड़ापात्र में ही डालें अपने घर का कूड़ा- पुष्कर मिश्र
साँची वाणी संवाददाता
बस्ती। स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका बस्ती में कूड़ा हटाने हेतु एक नई डम्फर गाड़ी की व्यवस्था पालिका अध्यक्ष के निर्देश पर नगर पालिका प्रशासन द्वारा की गयी। इस अवसर पर नगर पालिका परिसर में नए वाहन की विधिवत पूजा की गयी वहीं दुसरी ओर शहर के प्रमुख चौराहों पर कूड़ा प्रबन्धन हेतु कूड़ापात्र को रखवाया गया। इसके बावत जानकारी देते हुए नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रूपम मिश्रा ने बताया कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन के सपने को साकार करने के क्रम में यह व्यवस्था की जा रही है, उन्होंने कहा कि नगर पालिका का उद्देश्य है कि बस्ती शहर को ग्रीन बस्ती, क्लीन बस्ती बनाया जाए। यह उद्देश्य तभी सफल हो पायेगा जब सभी नगर वासी इसमें सहयोग करेंगे। नपा अध्यक्ष ने कहा कि शहर को शासन के मंशा के अनुरूप सुन्दर बनाया जा रहा है, पथ प्रकाश की व्यवस्था, नालियों का निर्माण, गुणवत्ता पूर्ण सड़को का जाल सभी वार्डो में बिछाया जा रहा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता पुष्कर मिश्र ने कहा कि जो संसाधन नगर वासियों को उपलब्ध कराये जा रहें है उसका सदुपयोग करे और अपने घर का कूड़ा कूड़ापात्र में ही डालें। जिससे शहर में गंदगी से निजात मिल सके। आगे जरूरत पड़ने पर और भी संसाधन की व्यवस्था करायी जायेगी। इस अवसर पर नगर पालिका के अधिशाषी अधिकारी अखिलेश त्रिपाठी, घनश्याम चित्रगुप्त, अशोक सिंह जे0ई0,राजकुमार लाल, वेद प्रकाश पाण्डेय, शुभम यादव, अजय तिवारी, गिरीश सिंह,विनोद पाण्डेय के साथ ही संतोष शुक्ला, जगदीप श्रीवास्तव, सतीष सोनकर, परमेष्वर शुक्ला'पप्पू', सचिन शुक्ला, सोनू पाण्डेय, प्रमोद कन्नौजिया,संजय उपाध्याय, चिन्टू मिश्रा, रणजीत सिंह,रामू पाठक, गोपाल चौरसिया सहित तमाम कर्मचारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।