संत कबीर नगर। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में नव निर्मित खलीलाबाद तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। सम्पूर्ण समाधान दिवस में जनपद के पुलिस अधीक्षक ब्रजेश सिंह सहित जनपद एवं तहसील स्तर के सभी अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहें। जिलाधिकारी ने प्राप्त सभी शिकायतों एवं समस्त लम्बित प्रकरणों का ससमय एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने का निर्देश देते हुए कहा कि अधिकारीगण आवश्यकतानुसार स्वंय मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करेें तथा शिकायतकर्ता को सुनकर आपसी सुलह समझौतों से विवादों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें, जिससे फरियादी/शिकायतकर्ता को न्याय और संतुष्टि मिल सके। सार्वजनिक भू- सम्पत्तियों तथा चक मार्गो पर अवैध अतिक्रमण के मामलों में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के साथ-साथ अवैध कब्जा करने वाले लोगों के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही भी जाए। शिकायती मामलों को अनिवार्य रूप से एक सप्ताह के अन्दर निस्तारित करा दिया जाए तथा अधिक समय से लम्बित प्रकरणों के निस्तारण में विलम्ब के कारण का भी उल्लेख किया जाए। समाधान दिवस मंे मिले संदर्भो के निस्तारण की गुणवत्ता की जांच के लिए औचक रूप से शिकायतकर्ताओं से उनके सम्पर्क नम्बर पर बात भी की जाए। आज आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में कुल 71 मामलें प्रस्तुत किये गये। जिसमें 06 मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में तहसीलदार शशांक शेखर राय, सी0ओ0 खलीलाबाद, सहित अन्य अधिकारीगण एवं पुVलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहें।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल