व्यापारियों ने खेली फूलों की होलीबस्ती। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल द्वारा रेलवे स्टेशन रोड स्थित एक होटल में फूलों की होली खेली गई। मुख्य अतिथि विवेक गिरोत्रा (डब्बू) ने कहा कि होली का पर्व आपसी बैर भाव मिटाकर हमें एकजुटता का संदेश देता है। भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि होली का उमंग हमें नवीन शक्ति देता है। संचालन कर रहे सरदार रविन्द्रपाल सिंह ‘जल्लू’ ने होली के महत्व को रेखांकित किया।
कार्यक्रम मेें उस्ताद शायर ताजीर बस्तवी, विनोद उपाध्याय, हरीश दरवेश, अजीत ‘राज’ आदि कवियों ने रोचक गीत, शायरी सुनाकर वाहवाही लूटी। मनोरंजन गु्रप ने होली गीतों पर लोगों को थिरकने को मजबूर किया। बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के हर्रैया विधानसभा अध्यक्ष आत्मा प्रसाद पाठक, रूधौली के भूमिधर गुप्ता, महादेवा के सियाराम वर्मा, कप्तानगंज के विष्णु गुप्ता के साथ ही बड़ी संख्या में व्यापारियों ने फूलों के साथ होली खेली।बस्ती उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के अध्यक्ष आनन्द राजपाल, जिला महामंत्री सूर्य कुमार शुक्ल, नगर अध्यक्ष नन्दकिशोर साहू ने आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि होली का पर्व हमारे सौहार्द को और मजबूती देता है।होली मिलन समारोह का आरम्भ मुख्य अतिथि विवेक गिरोत्रा किया और समूचा वातावरण फूलों की पंखुडियों से सुशोभित हो गया। उपस्थित लोगों ने फूलों की बौछार कर होली मिलन कार्यक्रम को रसमय बना दिया। कार्यक्रम में हाजी मोहम्मद आलम, जलालुद्दीन, भल्लू, शिव, सुनील गुप्ता, सुनील श्रीवास्तव, प्रभुप्रीत सिंह सचदेवा, मनोज अग्रवाल, प्रवीन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, हरि मोहन वर्मा, अयोध्या प्रसाद, सोनू पाण्डेय, रामजी, सुरेश साहू, दिनेश जायसवाल, अश्विनी गुप्ता, राजेश कसौधन, राधेश्याम कसौधन, प्रिंस, हनुमत, इरफान, इद्रीश, शेर अली, शिवलाल जायसवाल, राजेन्द्र कसौधन, सेठ वृजकिशोर, मनोज, उद्योग मंच महामंत्री अभिषेक जायसवाल, योगेश, दिनेश दूबे, संजय जायसवाल, विजय गुप्ता, अनिल कसौधन के साथ ही अनेक व्यापारी एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी शामिल रहे।
Tags
बस्ती /बस्ती मण्डल