अधिकारियों ने पुष्प गुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर अपर जिलाधिकारी को दी विदाई
अनुशासित और सकारात्मक सोच रखने वाले अपर जिलाधिकारी का जनपद में बेहतर रहा कार्यकाल- डीएम
अंबेडकर नगर। अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा का स्थानांतरण महाराजगंज जिले के लिए हो गया है। इसके उपरांत कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को देर शाम आयोजित विदाई समारोह में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा को भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर पर जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन,मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, वरिष्ठ कोषाधिकारी जगरोपन राम,मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ श्रीकांत शर्मा, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार द्विवेदी व अन्य अधिकारियों ने स्थानान्तरित अपर जिलाधिकारी को पुष्प् गुच्छ तथा स्मृति चिन्ह भेंट किया। जबकि मौजूद अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों व अन्य लोगों ने भी माल्यार्पण कर डॉ पंकज कुमार वर्मा को विदाई दी।विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन ने कहा कि अनुशासी और सकारात्मक सोच रखने वाले अपर जिलाधिकारी ने अपने कार्यकाल में जनपद में कई महत्वपूर्ण कार्यो को बड़ी सफलता पूर्वक सम्पन्न कराया है। मृदुलभाषी स्वभाव के कारण काफी लोकप्रिय भी थे।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी घनश्याम मीणा, उप जिलाधिकारी जलालपुर ,उप जिलाधिकारी टांडा, उप जिलाधिकारी अकबरपुर ,उप जिलाधिकारी भीटी, अपर उप जिलाधिकारी भरत लाल सरोज, राम नारायण वर्मा, खाद सुरक्षा अधिकारी, डी सी एन आर एल एम आर बी यादव सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए अपर जिलाधिकारी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विदाई समारोह को सम्बोधित करते हुए अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा ने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जनपद अंबेडकर नगर को वह हमेशा याद रखेंगे। जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में एक टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए उन्होंने सभी सहयोगी अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना की।

Tags
उत्तर प्रदेश