समाधान दिवस के लिए थानावार राजस्व अधिकारियों/नगर पालिका/नगर पंचायत अधिकारियों/खण्ड विकास अधिकारी का रोस्टर जारी- डीएम

प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रत्येक थाने पर प्रातः 10 से 02 बजे तक समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा -डीएम
किन्ही दो थाना दिवस का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा निरीक्षण किया जाएगा

(जितेन्द्र पाठक) संत कबीर नगर।  जिलाधिकारी दिव्या मित्तल के निर्देशानुसार जनपद में प्रत्येक माह के द्वितीय एवं चतुर्थ शनिवार को प्रत्येक थाने पर प्रातः 10 से 02 बजे तक समाधान दिवस आयोजित किया जाएगा। उन्होनें बताया है कि 01 अप्रैल 2022 से 30 जून 2022 तक का रोस्टर जारी कर दिया गया है। उन्होनें बताया है कि किन्ही दो थाना दिवस का जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भी निरीक्षण किया जाएगा। उन्होनें बताया है कि थाना कोतवाली खलीलाबाद के लिए उप जिलाधिकारी, खलीलाबाद, थाना दुधारा के लिए नायब तहसीलदार खलीलाबाद, तथा बखिरा के लिए तहसीलदार खलीलाबाद को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
उन्होनें बताया है कि थाना मेहदावल के लिए उप जिलाधिकारी मेंहदावल तथा थाना धर्मसिंहवा के लिए नायब तहसीलदार मेंहदावल को तथा थाना बेलहर कला के लिए तहसीलदार मेंहदावल नामित किया गया है। थाना धनघटा के लिए तहसीलदारर धनघटा, तथा महुली के लिए उप जिलाधिकारी धनघटा को नामित किया गया है।
उन्होने बताया है कि समस्याओं के निस्तारण के लिए समाधान दिवस का सम्बंधित थाने पर नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारियों को भी थानावार नामित किया गया है। थाना कोतवाली खलीलाबाद में 23 अप्रैल 2022 को अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मगहर, थाना मेंहदावल अधि0अधिकारी नगर पंचायत मेंहदावल, थाना महुली में अधि0 अधिकारी नगर पंचायत हरिहरपुर तथा 14 मई 2022 में अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका खलीलाबाद, थाना मेंहदावल अधि0अधिकारी नगर पंचायत मेंहदावल, थाना महुली में अधि0 अधिकारी नगर पंचायत हरिहरपुर, 28 मई 2022 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मगहर, थाना मेंहदावल में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मेंहदावल, थाना महुली में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत हरिहरपुर, 11 जून 2022 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मगहर, थाना मेंहदावल में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मेंहदावल, थाना महुली में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत हरिहरपुर और 25 जून 2022 को थाना कोतवाली खलीलाबाद में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मगहर, थाना मेंहदावल में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत मेंहदावल, थाना महुली में अधिशाषी अधिकारी नगर पंचायत हरिहरपुर नामित किया गया है। जिलाधिकारी ने खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि उपरोक्त तिथियों पर थाना कोतवाली खलीलाबाद पर उपस्थित रह कर समस्याओं का समाधान करेगें।

और नया पुराने